सीएमओ शर्मा ने चलवाया विशेष सफाई अभियान

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । नवागत मुख्य नगरपालिका अधिकारी राजेन्द्र शर्मा ने भारी वर्षा के बाद नगर में फैली गंदगी एवं कीचड़ की सफाई के लिए विशेष अभियान चलाकर नगर के सभी वार्डों एवं विशेषतौर पर श्मशान घाट का सफाई अभियान चलवाकर युद्ध स्तर पर सफाई कराई गई।
सीएमओ शर्मा द्वारा स्थल निरीक्षण के साथ कार्य स्थल पर खड़े होकर सफाईकर्मियों से शमशान घाट में फैली गंदगी एवं आसपास की झाड़ियां, घांस के बढ़ने से होने वाली परेशानी को दूर करने के उद्देश्य से वहां की पूरी तरह से सफाई करवाई ताकि अंतिम क्रिया करने आने वाले लोगों को किसी प्रकार की परेशानी ना हो सके।
इसके अतिरिक्त नगर में अतिवृष्टि से प्रभावित हुई निचली बस्ती एवं जल भराव क्षेत्र में फैली गंदगी, कचरा -कीचड़ की सफाई के साथ -साथ स्ट्रीट लाइट व्यवस्था भी सुचारू रखने की दिशा में उल्लेखनीय पहल की है ।
मुख्य नगर पालिका अधिकारी राजेन्द्र शर्मा ने बताया कि उनकी पोस्टिंग हाल ही में हुई है। उनका प्रयास है कि नागरिकों को साफ सुथरा शहर का वातावरण एवं शुद्ध पेयजल मिले। ओर सभी मार्गो एवं गलियों में स्ट्रीट लाइट चालू रहकर प्रकाश व्यवस्था सुचारू ढंग से रहे ताकि किसी प्रकार की परेशानी ना हो सके।
हमारा प्रयास है कि नागरिकों को मूलभूत सुविधाएं मिलती रहना चाहिए ।



