मध्य प्रदेश

नपा लगवा रही आयुष्मान कार्ड बनाने शिविर

ब्युरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । मध्य प्रदेश सरकार प्रदेश में बसने वाले जरूरतमंदों के लिए स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के निदान के लिए आयुष्मान कार्ड योजना पर निरंतर काम कर रही है। सरकार का प्रयास है कि कोई भी जरूरत मंद उपचार के अभाव में परेशान ना हो, इसी उद्देश्य को लेकर नगर पालिका द्वारा विभिन्न वार्डो में कैंप लगाकर जिनके अभी तक आयुष्मान कार्ड नहीं बने हैं उनके कार्ड बनाने के काम को अंजाम दे रही है।
उक्त बात नपा अध्यक्ष संदीप लोधी ने वार्ड 13 में आयोजित शिविर में उपस्थित लोगों के समक्ष कही उन्होंने बताया कि 2011 की जनगणना के अनुसार जिनके नाम सूची में दर्ज है अब उनके परिवार में सदस्यों की संख्या बढ़ गई है ऐसे लोगों के भी कार्ड बनाए जा रहे हैं। और जो जरूरतमंद हैं जिनके अभी तक कार्ड नहीं बने हैं उनके भी कार्ड शिविर में बनाए जा रहे हैं लोगों को नपि द्वारा लगाए जा रहा है ऐसे शिविरों मैं आकर शासन की योजना का लाभ लेना चाहिए।
नगर पालिका द्वारा वार्ड क्रमांक 13 – 15 और 16 में शिविर आयोजित किए गए जिसमें नपा कर्मियों का उत्साह बढ़ाते हुए अध्यक्ष संदीप लोधी ने पहुंचकर लोगों को प्रेरित किया कि वे शिविर में पहुंचकर आयुष्मान कार्ड बनवाएं । उन्होंने शिविर में बैठकर अपने सामने कार्ड बनवाएं जिन लोगों के कार्ड बनने में कोई समस्या आ रही थी उसका समाधान भी कराया।
इस संबंध में नपा अध्यक्ष संदीप लोधी का कहना है कि पूर्व में अन्य वार्डों में भी इस तरह के शिविर आयोजित हो चुके हैं जिन वार्डों में अभी तक शिविर नहीं लगे हैं उनमें भी शिविर लगाकर आयुष्मान कार्ड बनाए जाएंगे।

Related Articles

Back to top button