जैन मुनि की हत्या के विरोध में तेंदूखेड़ा बंद विरोध प्रदर्शन ज्ञापन
ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
तेंदूखेड़ा । दमोह जिले तेंदूखेड़ा में कर्नाटक जैन आचार्य मुनी काम कुमार नंदी की हत्या के विरोध में तेंदूखेड़ा में सोमवार हुआ उग्र विरोध प्रदर्शन । तेंदूखेड़ा मुख्यालय पर हाथो मे काली पट्टी बांध कर शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर से एक विशाल विरोध प्रदर्शन प्रारंभ हुआ जिसमे हजारों की संख्या में सभी धर्म प्रेमी बंधु सम्मलित हुए बस स्टेंड शासकीय हॉस्पिटल तारादेही तिगड़डा से विरोध प्रदर्शन नारे लगाते हुए तहसील ग्राउंड पहुंचें जहा पर एक विशाल सभा का आयोजन किया गया । जिसमे राष्टीय स्वयंसेवक संघ, बजरंग दल, निस्वार्थ सामाजिक संगठन जबेरा, भगवती मानव संघटन, विश्व हिंदू परिषद एवम सभी राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं ने अविनाश रावत एसडीएम तेंदूखेड़ा के लिए ज्ञापन सौंपा । 10 दिवस के अंदर कार्यवाही नहीं हुई तो जिला स्तर पर करेंगे उग्र आंदोलन होगा । उग्र प्रदर्शन आंदोलन में सभी धार्मिक राजनैतिक दल उपस्थित रहे। आशीष जैन श्रीजी मोल एवम सचिन मोदी निस्वार्थ सामाजिक सेवा संगठन द्वारा किया गया आभार व्यक्त किया।



