मध्य प्रदेश
शान्ति समिति की बैठक सम्पन्न, पुलिस प्रशासन के निर्देश आचार संहिता लागू होने के बाद भी मनायेगे शान्ति भावना के साथ पर्व
ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
जबलपुर । जबलपुर जिले के थाना गोसलपुर में गुरुवार की शाम को दौरान नवरात्रि पर्व के शुभारंभ को देखते हुए शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया ।
बैठक में जिला प्रशासन के आदेश का पालन करते हुए सभी को शान्ति भावना के साथ पर्व को मनाने की बात रखी गई । साथ ही आदर्श आचार संहिता लागू होने पर विशेष जिम्मेदारी के साथ इसका पालन सभी को मानते हुये नवरात्रि उत्सवों पर्व को मनाने की बात सभी उपस्थिति जन मानव के बीच रखी गई।
इस बैठक के दौरान गोसलपुर थाना प्रभारी प्रियंका केवट, उप निरीक्षक अनिल मिश्रा, ग्राम के वरिष्ठ नागरिक, सरपंच, सचिव, बिजली विभाग के अधिकारी दुर्गा उत्सव समिति के सदस्यगण, डीजे साउंड संचालक, पत्रकार बन्धुगण के साथ साथ गोसलपुर पुलिस स्टाप इस समिति के दौरान मौजूद रहा।



