मध्य प्रदेश

शारदीय नवरात्रि पर्व के अवसर पर राष्ट्रीय बजरंग दल निकालेगा विशाल झंडा यात्रा

सिलवानी। अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद व राष्ट्रीय बजरंग दल द्वारा आगामी 1 अक्टूबर को सिलवानी विधानसभा में विशाल झंडा यात्रा निकलेगी। झंडा यात्रा सिलवानी से माता मंदिर सुनवाहा तक निकाली जाएगी। राष्ट्रीय बजरंग दल के जिला अध्यक्ष संजय खरे ने बताया अ.हि.प के आव्हान पर प्रतिबर्ष की भांति इस वर्ष भी विशाल झंडा यात्रा शस्त्र पूजन सिलवानी नगर के बजरंग चौराहा पर सुबह 10 बजे से 11 बजे तक होगी ततपश्चात 11 बजे सिलवानी से यात्रा प्रारंभ होकर 12 बजे सियरमऊ से होते हुए सुल्तानगंज, बम्हौरी, बिचौली पिपरिया, सोहनपुर, नयागांव, खामखेड़ा, मोइया से होते हुए खेरमाता माता मंदिर सुनवाहा पर महाआरती उपरांत सदस्यता अभियान एवं जिला तहसील की नवीन घोषणा, के साथ शस्त्र पूजन उपरांत विसर्जन होगा।

Related Articles

Back to top button