शासकीय महाविद्यालय परिसर ग्राउंड में शराब के मिले पौंवे एवं कंडोम
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान l विद्या का मंदिर शासकीय महाविद्यालय ढीमरखेड़ा इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ हैं। तहसील मुख्यालय के नजदीक शासकीय महाविद्यालय ढीमरखेड़ा परिसर की बाउंड्री गेट के अंदर एमडी लाल प्लेन शराब के पौवे एवं इस्तेमाल किए हुए कंडोम के पैकेट डले मिले। विद्या के मंदिर में शराब के पौंवे एवं कंडोम मिलने से महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य संदेह के घेरे में आ रहे हैं ।
इस संबंध में कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य बृजलाल अहिरवार से जानकारी लेने पर गोलमाल जबाब हुए बताया गया कि महाविद्यालय में चुनाव केंद्र बनाया गया था चुनाव वाले कर्मचारियों के द्वारा ही कंडोम, शराब, राजश्री गुटखा का इस्तेमाल किया गया होगा एवं कचरा गंदगी फैलाई गई है। वहीं वर्तमान कि स्थिति में महाविद्यालय के अंदर क्लाश रूमों में भी राजश्री गुटखा के पाऊच गंदगी के रूप में है । प्रभारी प्राचार्य एवं जिम्मेदारों के ऊपर बहुत बड़ा प्रश्नचिन्ह खड़ा होता है कि जहां बच्चे कॉलेज में आगे बढ़ने के रास्ते का मार्गदर्शन लेने कॉलेज आते है वही कंडोम, शराब, राजश्री गुटखा जैसी चीजे डली मिलने से उनके ऊपर आखिर क्या प्रभाव पड़ेगा। प्रभारी प्राचार्य बृजलाल अहिरवार से जब इसकी जानकारी पूछी गई तो उनके द्वारा कहां गया कि में छुट्टी में था आखिर जब ये छुट्टी में थे तो किसी न किसी को प्रभार तो देके गए रहे होंगे। जब विद्यालय में ऐसी चीजें पड़ी हुई है तो विद्यालय के अंदर भी ऐसे कृत्य होते होंगे जो कि संदेह के घेरे में है। अगर खुलेआम विद्यालय के अंदर ऐसे कृत्य होते रहेंगे तो नादान बच्चे एवं बच्चियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा। अब देखना यह होगा कि जिम्मेदारों के ऊपर क्या कार्यवाही होती है।



