युवक कांग्रेस ने फूंका पाकिस्तान का पुतला, भारत पाक मैच का विरोध

दोगले प्रधानमंत्री के खिलाफ जमकर की नारेबाजी
ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
पथरिया । युवक कॉग्रेस ने एशिया कप में भारत पाक मैच का विरोध जताते हुए पाकिस्तान का पुतला फूंका, और दोगले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विगत दिनों पहलगाम में हुए 26 भारतीयों की पाकिस्तान समर्थक आतंकियों ने हत्या कर दी थी जिससे हमारे देश की 26 मां बहनों के सिंदूर उजड़ गए थे। इस घिनौने कांड में किसी ने अपने पुत्र को खोया था किसी ने अपने पति को अपने आंखों के सामने दम तोड़ते देखा, इस घटना से पूरे देश में आक्रोश था देश जब हमारे देश के प्रधानमंत्री ने पाकिस्तान को दिए जा रहे सिंधु नदी के पानी को बंद करने की चेतावनी के साथ कहा था कि हमारे देश का पानी और खून एक साथ नहीं बहेगा लेकिन दुर्भाग्य है केंद्र सरकार ने अभी होने वाले क्रिकेट मैच में भारतीय खिलाड़ियों को पाकिस्तान के खिलाड़ियों से मैच खेलने की अनुमति दी है। यह निर्णय हिंदुस्तान की जनता की जन भावनाओं के खिलाफ है। इसी मुद्दे को लेकर पथरिया विधानसभा के युवक कांग्रेस अध्यक्ष अजय ठाकुर बांसा एवं अजय सिंह को बोतराई एवं किसान कांग्रेस के अध्यक्ष रत्नेश सोनी, पिछड़ावर्ग अध्यक्ष पूरन पटेल के नेतृत्व में सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान का पुतला जलाकर विरोध प्रदर्शन किया।
इस अवसर पर नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह के संरक्षण में नगर पालिका पथरिया के पार्षद सोमनाथ पटेल, पीर अली, शुभम चौबे, प्रभु दयाल अहिरवार, हेमराज लाडिया, गोलू ठाकुर बोतराई, अर्पित शुक्ला, हरेंद्र एडवोकेट सासा, पिंकी दुबे सरपंच विक्की ठाकुर केंन्द्रहो, सौरभ दीक्षित, निलेश चौबे, निमेष सिंह ठाकुर, मोलू राजा, मोहित सिंह ठाकुर, छोटू शर्मा, बादशाह अजय पटेल, बांसा की उपस्थिति रही।



