अहिल्या बाई होलकर जयंती पाल समाज ने धूमधाम से मनाई

रिपोर्टर : मनीष यादव
पलेरा। न्याय प्रिया प्रशासक, सामाजिक कुरीतियों से जीवन पर्यंत लड़ने वाली नारी सम्मान एवं प्रतिष्ठा का प्रतीक महारानी अहिल्याबाई होल्कर की 300वी जयंती नगर में पाल समाज के द्वारा शनिवार को धूमधाम से मनाई गई। पाल सेना के तत्वावधान में देवी अहिल्याबाई होल्कर की जयंती पर एक विशाल शोभायात्रा का आयोजन किया गया।
इस आयोजन में पाल समाज के लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए और लोक माता देवी अहिल्याबाई होलकर के जय-जयकारों से स्वागत किया। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आयोजित रैली में बच्चे, युवा और बुजुर्ग सभी ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। नगर की गल्ला मंडी प्रांगण से उक्त कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए बड़ा बस स्टैंड के पास पाल के आम नागरिक एवं पदाधिकारियों ने शोभा यात्रा का पुष्पवर्षा, आतिशबाजी और पानी पाउच का वितरण कर स्वागत किया। इसके अलावा नगर में भी जगह-जगह व्यापारी एवं नागरिकों के द्वारा शोभा यात्रा का स्वागत किया गया। इस मौके पर पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष सुनील खटीक, मंडल अध्यक्ष पवन सिगया, राजेश नायक, मुकेश यादव, अवध सेन, राजू गोस्वामी आदि
नगर में निकाली गई बाइक रैली-
शनिवार को पाल सेना के कार्यकर्ताओं द्वारा आयोजित कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए निर्धारित किए गए समय पर संपूर्ण नगर में बाइक रैली निकाली गई। हाथों में झंडा लेकर तमाम नारों से पूरा नगर गूंजयमान हो गया। डीजे की धुन पर बच्चों और युवाओं ने जमकर नृत्य किया। पाल समाज के राजू पाल राष्ट्रीय अध्यक्ष, मदन लाल राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, पहलाद पाल, रईस पाल ब्लॉक अध्यक्ष, बलराम पाल, जगदीश पाल, पीडी पाल, अजुददी पाल, विजेंद्र पाल, रतिराम पाल, राकेश, सतीश, पहलाद पाल सहित अनेक लोग रहे मौजूद।



