धार्मिक

शिवोम नौ देवी दुर्गा शक्तिपीठ में भक्तों ने जलाई 151 अखंड जोत

सुबह-शाम देवी जगदंबे की आरती में बड़ी संख्या में दर्शन करने आते हैं श्रद्धालु, मंदिरों में गूंज रहे माता के जयकारे
रिपोर्टर : शिवलाल यादव
रायसेन।
रायसेन शहर के मुखर्जी नगर कालोनी स्थित शिवोम नौ देवी दुर्गा शक्ति पीठ में भक्तों की मनोकामना पूर्ण होने पर 151 अखंड ज्योति जलाई गई। शक्तिपीठ में पूरे मध्यप्रदेश से श्रद्धालु दर्शन करने पहुंचते हैं और यह परंपरा यहां कई सालों से चली आ रही है जो भी भक्तों की मनोकामना पूर्ण होती है। वह शारदी चैत्र नवरात्रि में अखंड ज्योति जलवाते हैं।
शक्तिपीठ के स्वामी योगेंद्र महराज ने बताया कि शिवोम शक्ति पीठ के गुरुजी स्वामी निजानंद तीर्थ महाराज के शिष्य भारत देश भर में है। उनमें हरियाणा, भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, भिंड, छत्तीसगढ़ सहित अन्य शहरों में है। उन्होंने यह ज्योति प्रज्जवलित करवाई गई है। जो 9 दिन तक अखंड रुप से प्रज्जवलित रखी जाएगी। नवमी के दिन उन्हें विसर्जित की जाएगी। सप्तमी पर महाआरती का आयोजन भी किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button