मध्य प्रदेश

शिशु मंदिर में चल रहा ग्रीष्मकालीन व्यक्तित्व विकास शिविर

सिलवानी । सरस्वती शिशु विद्या मंदिर सरस्वती नगर सिलवानी में सरस्वती विद्या प्रतिष्ठान की योजना अनुसार ग्रीष्मकालीन व्यक्तित्व विकास समर कैंप 15 दिवसीय का है जो कि 6 मई 2024 से प्रारंभ हुआ था।
जिसमें मेहंदी कंप्यूटर आर्ट एंड क्राफ्ट चित्रकला रंगोली नृत्य आदि विधाओं का आयोजन रखा गया जिसमें 10 दिवस तक भैया बहनों ने इन विधाओं में बढ़ चढ़कर भाग लिया और अपनी कलाओं का कौशल प्रदर्शन किया इसमें वीर शिवाजी शिक्षण समिति के सदस्य मयंक रघुवंशी एवं किशोरसिंह शेखावत का आगमन हुआ जिसमें मयंक रघुवंशी ने कंप्यूटर की बेसिक जानकारी भैया बहनों से ली एवं किशोरसिंह शेखावत ने सभी भैया बहनों से विधाओं की जानकारी ली जिसमें समस्त आचार्य परिवार उपस्थित रहा ।

Related Articles

Back to top button