मध्य प्रदेश

शोकाकुल परिवारों के बीच पहुंचे विधायक राजपूत

रिपोर्टर : शिवकुमार साहू
सिलवानी। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय लक्ष्मणप्रसाद जी साहू की धर्मपत्नी श्रीमती सरस्वती साहू एवं ग्राम पंचायत साइंखेड़ा की पूर्व सरपंच रामकली बाई आदिवासी का निधन हो गया। इन दोनों दिवंगतों को श्रद्धांजलि अर्पित करने क्षेत्रीय विधायक ठाकुर रामपाल सिंह राजपूत उनके निवास पर पहुंचे और शोकाकुल परिजनों को सांत्वना दी। इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय शुक्ला, विधायक प्रतिनिधि विभोर नायक, श्याम साहू आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button