क्राइम
श्रीराम मंदिर में बीती रात चोरों ने की दीवार तोड़कर दान पेटियो के ताला तोड कर चोरी की
सिलवानी । नगर के प्राचीन श्रीराम मंदिर जमुनियापुरा में शनिवार की बीती रात चोरों ने मन्दिर की दीवार तोड़कर दान पेटियो के ताला तोड कर और मन्दिर के रसोईघर से घी, शक्कर के आदि सामग्री ले गए।
घटना की जानकारी मिलते ही एसडीओपी रजेश तिवारी, टीआई माया सिंह मौके पर पहुंची। एफएसएल डॉग टीम को रायसेन से बुलाया गया है।
मंदिर में लगे सीसीटीवही कैमरे में घटना रात्रि 2 से 2:30 बजे की है। मंदिर के भंडार गृह की दीवार तोड़कर रसोईघर में चोरी की। फिर मन्दिर के छत पर चढ़कर सीसीटीवही कैमरे की केबिल को काट दिया। दान पेटियों के ताले तोड़कर दानराशि ओर खाद्य सामग्री लेकर भाग गए।
सिलवानी थाना क्षेत्र का मामला।




