NH30 एक्सीडेंट में एक युवक की मौत, मृतक की पहचान नहीं

कटनी जबलपुर सड़क मार्ग के बजरंग बाड़ा के समीप हुई दर्दनाक घटना,
सिहोरा पुलिस ने मर्ग कायम कर प्रकरण लिया जांच में
ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
जबलपुर । जबलपुर से कटनी एनएच 30 सड़क मार्ग में आये दिन किसी न किसी व्यक्ति की एक्सीडेंट के दौरान दुर्घटना में मौत होना अब आम बात हो गईं है! मंगलवार की दोपहर लगभग 2 बजे के दौरान एक युवक की एक्सीडेंट में मौत हो गईं!
सिहोरा पुलिस से प्राप्त जानकारी में बताया गया कि जबलपुर से कटनी की ओर जा रहें एक मोटर साईकिल सवार जैसे ही वह सिहोरा के आगे बजरंग बाड़ा समीप पहुंचा ही था कि पीछे से आ रहें अज्ञात वाहन ने मोटर साईकिल सवार को जोरदार टक्कर मारी और रफुचक्कर हो गया! घटना इतनी दर्दनाक थीं कि मोटर साईकिल सवार के सिर में गंभीर चोटे लगने से उसने बीच सड़क पर ही दम तोड़ दिया! इस घटना की जानकारी सिहोरा पुलिस को राह चलते लोगों सिहोरा पुलिस को दी, पुलिस घटना स्थल पर पहुँचे तो देखा कि एक 46 वर्षीय लगभग युवक खून से लथपथ हालत में वह सड़क के बीच पड़ा हुआ! उसे तत्काल सिहोरा अस्पताल इलाज के लिये लेकर पहुँचे पर डॉ ने देखा और उसकी सांसे पहले ही थम गईं थीं। पुलिस से मर्ग कायम करते हुये उसे पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया, घटना की जांच पड़ताल शुरू कर दी गईं! मृत कौन था और कहाँ जा रहा था अभी उसका नाम और स्थान पुलिस को नहीं पता चला है!
इस घटना को जिसने भी देखा राह चलते वह दंग रह गया! हादसा इतना दर्दनाक था कि युवक का चेहरा देखने लायक नहीं था।



