खेल

कटनी को हराकर सेमीफाइनल में पहुँची जबलपुर, 52 रनों से जीता मैच, बनारस और उमरियापान के बीच गुरुवार को होगा मुकाबला

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । खेल विकास समिति उमरियापान के तत्वावधान में चल रही अंधेलीबाग स्टेडियम में स्वर्गीय संतोष क्रिकेट ट्रॉफी क्रिकेट प्रतियोगिता में बुधवार को खेले गए मैच में कटनी को हराकर जबलपुर की टीम सेमी फाइनल में पहुँच गई है । बुधवार को डीसीए कटनी और डब्ल्यूसीआर जबलपुर के बीच तीसरा क्वार्टरफाइनल मैच खेला गया ।
जबलपुर टीम ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी किया । 20 ओवरों में 6 विकेट खोकर 188 रनों का स्कोर खड़ा किया । बल्लेबाज शोएब अख्तर ने 44 रन, दिव्यांश ने 39 रन और अरबाज ने 29 रन बनाए । कटनी के गेंदबाजों में अनुराग ने तीन विकेट, आकाश ने दो जबकि दीपक ने एक विकेट लिया । लक्ष्य का पीछा करने उतरी कटनी की टीम ने 20ओवरों में 9 विकेट गवाते हुए 136 रन ही बना सकी । जबलपुर टीम ने 52 रनों से इस मैच को जीत लिया। कटनी के बल्लेबाज अयाज ने 53 रन, दीपक ने 32 रन जबकि अनुराग ने 15 रन बनाए। जबलपुर के गेंदबाज दिव्यांश ने तीन विकेट, संकल्प और अरबाज ने दो -दो विकेट जबकि हर्षवर्धन ने एक विकेट लिया । गुरुवार को सातवां लीग मैच बीएचयू बनारस और वायसीसी उमरियापान के बीच खेला जाएगा । जबलपुर के खिलाड़ी दिव्यांश को मैन ऑफ द मैच का पुरूस्कार मंडल अध्यक्ष गोविन्द प्रताप सिंह, सोमनाथ चौरसिया, वीरन गर्ग, मोहनलाल चौरसिया द्वारा दिया गया।अम्पायरिंग शहीद अहमद और राजन पाण्डेय, आशु चौरसिया ने किया। जबकि स्कोरिंग संदीप चौरसिया ने की ।
इस दौरान मंडल अध्यक्ष गोविंद प्रताप सिंह, पूर्व जनपद उपाध्यक्ष सोमनाथ चौरसिया, वीरेन्द्र गर्ग, मोहनलाल चौरसिया, राजेश चौरसिया, खेल विकास समिति अध्यक्ष आशीष चौरसिया, मदन चौरसिया, दिनेश कनौजिया, हेमंत शामल, सुशील पटेल, मुन्ना पटेल, नरेंद्र उपाध्यक्ष, कमलेश चौरसिया, स्वतंत्र चौरसिया, पप्पू चौरसिया, जीत असाटी, अंकित झारिया, हनी चौरसिया, नीतेश चौरसिया, सतीश चौरसिया सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमियों की उपस्थिति रही ।

Related Articles

Back to top button