मध्य प्रदेश

संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी संघ जबलपुर द्वारा अपनी दो सूत्रीय मांगों को लेकर अनिश्चित हड़ताल पर

रिपोर्टर : मनीष श्रीवास
जबलपुर । जबलपुर जिले में हड़ताल पर बैठे संविधा कर्मचारियो के अनिश्चितकालीन हड़ताल के सातवे दिन “आधी रोटी आधा पेट, संविदा कर्मचारी चढ़ गया भेट” की तर्ज पर आधी रोटी खाकर सांकेतिक प्रदर्शन कर सरकार को संदेश दिया गया कि आधे पेट भोजन करकर भी शासन की सेवा में निष्टापूर्वक कार्य संपादित कर रहे है। लोक स्वास्थ्य परिवार कल्याण विभाग के अंतर्गत राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन मध्य प्रदेश में 32000 हजार संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी कार्यरत हैं जो कि विगत 1 से 20 वर्षों से लगातार संविदा में अपनी सेवाये दे रहे है इन्हीं कर्मचारियों ने कोरोना काल के दौरान भी अपनी जान हथेली पर रखकर कार्य किया हैं राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, मध्य्रपदेश के संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों के लगातार हड़ताल में रहने के कारण जिले में संचालित स्वास्थ्य सेवायें प्रभावित हो रही हैं जैसे- नियमित टीकाकरण कार्य, एमआर कैम्पेन एचडब्ल्यूसी में प्रदाय होने वाली लगभग 20 प्रकार की सेवायें, पोषण पुर्नवास केन्द्र एनबीएसयी का कार्य एसएनसीयू एएनसी/पीएनसी जॉच कार्य प्रसव कार्य इत्यादी कार्य का प्रभावित होना। मध्यप्रदेश शासन द्वारा संविदा कर्मचारियों के लिए कैबिनेट में 5 जून 2018 की नीति सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी की गई थी जिसके अनुसार खेल युवा कल्याण विभाग, महिला बाल विकास विभाग, राजस्व विभाग, पशुपालन विभाग, लोक सेवा प्रबंधन विभाग, स्थानीय निधि संपर्क मध्यप्रदेश प्रकोष्ठ भोपाल आदि में लागू की जा चुकी है परंतु एनएचएम के संविदा कर्मचारियों पर आज दिनांक तक लागू नहीं की गई है विगत वर्ष 2021 में आंदोलन के दौरान एनएचएम द्वारा जारी पत्र – क्रमांक/एनएचएम /एचआर/2021/8753 दिया गया था जिसमें यह उल्लेख किया गया था कि जून के द्वितीय सप्ताह 2021 में वित्त विभाग से निर्णय लेकर 5 जून 2018 को लागू कराई जाएगी जो कि आज दिनांक तक लंबित है एवं मांगों के निराकरण न होने तक अनिश्चितकालीन हड़ताल निरंतर जारी रहेगी ।

Related Articles

Back to top button