सकल हिंदू समाज ने सोहेल मियां पर एनएसए की कार्यवाही के लिए मुख्यमंत्री के नाम सोपा ज्ञापन
रिपोर्टर : भारत निहाल
मंडीदीप । मंडीदीप नगर पालिका वार्ड नंबर 14 में पीएनजी कंपनी के पास स्थित मजार पर शव दफनाने को लेकर कल रात दो समुदायों के बीच विवाद उत्पन्न हो गया था शव को मजार स्थल पर दफनाने को लेकर हिंदू समाज द्वारा उसका विरोध किया था। जिसको लेकर बड़ी संख्या में लोग मजार स्थल पर एकत्रित हो गए थे । पुलिस प्रशासन द्वारा मुस्तैद रहने के कारण कोई अप्रिय घटना नहीं घटी, वही रायसेन कलेक्टर अरविन्द दुबे और एसपी विकास कुमार शाहवाल भी मौके पर पहुंच गए थे जिसके बाद विशेष समुदाय द्वारा शव को नहीं दफनाया गया। वही 13 जुलाई को सकल हिंदू समाज के द्वारा मंडीदीप नगर की फिजा में जहर घोलने को लेकर मंडीदीप मुस्लिम समाज के अध्यक्ष सोहेल मियां पर नगर की फिजा में जहर घोल ने लगातार माहौल खराब करने को लेकर सकल हिंदू समाज द्वारा कार्रवाई को लेकर मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।
वही प्रशासन द्वारा 15 दिन में उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।



