मध्य प्रदेश

विद्युत विभाग की लापरवाही से मजदूर की गई जान, गुस्साए परिजनों ने भापेल जैसीनगर मार्ग पर लगाया जाम

जिला पंचायत अध्यक्ष हीरासिंह राजपूत के आश्वासन के बाद परिजनों ने खोला जाम
रिपोर्टर : कुलदीप चौरसिया
जैसीनगर । सागर जिले के जैसीनगर मे विद्युत विभाग की लापरवाही के चलते एक मजदूर की जान चली गई, मामला जैसीनगर थाना के पड़रई का है। जहां खेत में काम करते समय मजदूर शोभाराम अहिरवार 11 केवी विद्युत लाइन की चपेट में आ गया, जिससे मोके पर ही उसके प्राण निकल गए। विद्युत लाइन काफी नीचे थी बार -बार शिकायत के बाद भी सुधार नहीं होने की वजह से गुस्साए परिजनों ने भापेल – जैसीनगर मार्ग पर चक्काजाम किया और मांग की किसान के खेत से ट्रांसफार्मर को हटाया जाना चाहिए, बारिश शुरू होने के बाद भी ग्रामीण तिरपाल ओढ़कर रोड पर बैठे रहे, जानकारी मिलते ही जिला पंचायत अध्यक्ष हीरासिंह राजपूत मौके पर पहुंचे परिजनों को सांत्वना दी और शोक व्यक्त किया, साथ ही मौके पर ही विद्युत अधिकारियों को फोन लगा कर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच दोषियों पर कार्यवाही के निर्देश दिए साथ ही मृतक शोभाराम अहिरवार के बेटे को विद्युत विभाग में आउटसोर्स पर नौकरी देने, राजस्व एवं परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत की ओर से 4 लाख की आर्थिक सहायता, साथ ही हीरा सिंह राजपूत ने अपनी ओर से मौके पर ही परिवार को 50 हजार की राशि दी, इस तरह हीरासिंह राजपूत के आश्वासन के बाद परिजन माने और शव को लेकर जैसीनगर पोस्टमार्टम कराने ले गए।
वही जैसीनगर पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है ।

Related Articles

Back to top button