मध्य प्रदेश

भाजपा विधायक  का वाहन हुआ दुर्घटनाग्रस्त, कई लोगों आई चोटें, मेडिकल कॉलेज में भर्ती

गाय को बचाने के चक्कर में हुई दुर्घटना

रिपोर्टर : राधेश्याम साहू
गंजबासौदा । विदिशा जिले की गंजबासौदा विधानसभा क्षेत्र की भाजपा विधायक लीना जैन का वाहन हुआ दुर्घटनाग्रस्त, बागरोद क्षेत्र की घटना, वाहन में विधायक एवं  उनके परिजन थे सवार, विधायक  लीना जैन की माताजी हुई गंभीर रूप से घायल, विदिशा के मेडिकल कॉलेज में चल रहा है उपचार, अन्य लोगों को भी आई चोटें, विधायक एवं उनके परिजन सहित कई भाजपा नेता एवं प्रशासनिक अधिकारी मेडिकल कॉलेज में मौजूद।

जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि इनोवा कार क्रमांक एमपी 07 सीजे 6648 से विधायक लीना जैन का पूरा परिवार ग्यारसपुर जैन मंदिर आ रहा था, उसी वक्त ग्यारसपुर रास्ते में आते समय हाईवे पर मृत पड़ी गायो को बचाने के चक्कर में वाहन अनियंत्रित हो गया और सड़क के किनारे पेड़ से टकराई कार, जिसके चलते विधायक की सासू मां को चोटें आई है। वही परिवार के अन्य सदस्यों को मामूली चोटें आई हैं जिन्हें निजी वाहन से विदिशा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया जहाँ उपचार जारी है।

Related Articles

Back to top button