मध्य प्रदेश

विस्थापन रोको यात्रा का ग्राम सर्रा में हुआ समापन

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
तेंदूखेड़ा । जिले की जबेरा विधानसभा के सर्रा से जुड़े करीब 18 गांवो के लोग विस्थापन रोको यात्रा निकाल रहे थे जिस यात्रा का आज ग्राम सर्रा में समापन हो गया है। दरअसल बता दें कि सरकार ने हाल ही में नोरादेही अभ्यारण्य और रानी दुर्गावती अभ्यारण्य को जोड़कर रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व घोषित किया है जिससे कई गांव विस्थापित किए जा रहे हैं। विस्थापन रोको यात्रा का सहयोग कर रहे अटल सेना के अध्यक्ष कवि चन्द्रभान सिंह लोधी ने बताया कि आज यात्रा का तीसरा दिन था औऱ इस यात्रा को हम लोग समाप्त कर रहे हैं। 20 दिसंबर को एक नया इतिहास लिखा जाएगा जब दमोह की सड़कों पर ये आदिवासी लोग चलेंगे। मैं सरकार से पूछना चाहता हूं कि आप भोपाल में बैठकर ऐसा कानून कैसे बना सकते हैं जो जनता के हित में ही न हो। हम लोग यहीं मर जाएंगे लेकिन यहां से विस्थापित नहीं होंगे। यह लड़ाई हम लोग क़यामत तक लड़ेंगे। यात्रा में साथ दे रहे जयस के प्रदेश संगठन मंत्री श्रीकांत पोर्ते ने कहा हम लोग 20 तारीख को बता देंगे कि कमजोर नहीं है। आप जो सपना लेकर हम लोगों को भगाना चाहते हैं वो मंसूबे पूरे नहीं होने देंगे। यात्रा में करीब 18 से 20 गांव के लोग शामिल हुए जिनमें कवि चन्द्रभान सिंह लोधी, श्रीकान्त पोर्ते, गोविंद सिंह अर्थखेड़ा, अर्जुनसिंह लोधी, नौने लाल परस्ते, देवी सिंह गौंड फुलर, नरेश सिंह सूरादेही, राहुल सिंह सूरादेही, मुलाम सिंह झापन, सचिन सिंह, परम सिंह गौड़ सारा, जगन सिंह गौंड सर्रा, जुगलकिशोर, रामप्रसाद, अशोक सिंह गौड़ फुलर, हल्लाई गौंड माधो, टेक सिंग गौंड सर्रा, टेक सिंह, राजाराम, अनारी, सोने सींग, परम बीडीसी, तुलसी राम कुदपुरा, दशरथ, कोमल चन्द बोरिया, महेश सींग, बैजनाथ, गुलाब जैन मंझगवा सर्रा, लटोरी सिंग, हल्लू, बबलू, हल्लेभाई, नन्हेभाई, पूरन, दिनेश खरे सरपंच सर्रा, धस्सी बंसल सरपंच बोरिया, पुस्सू सरपंच कुदपुरा, जगन सरपंच भैंसा, सोहन सींग, बलवंत यादव, कोमलचन्द जैन, जिनेश कुमार, राजकुमार सर्रा, कनई गौंड सर्रा, फागू कुतपुरा, प्रहलाद सिंह, सोनी सींग सनाई, बसोरी पटेल, खेत सिंग, कैलाश पटेल मझगवा, महेश सींग, शिवलाल, रमेश पटेल साथ ही नोरादेही विस्थापन संघर्ष समिति, अटल सेना, जयस के सैकड़ो सदस्य मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button