पर्यावरणमध्य प्रदेश

रेत खनन परियोजना द्वारा पर्यावरणीय स्वीकृत लोक सुनवाई में मनमानी, ग्राम स्तर पर शिविर लगाने की मांग

पलेरा रेस्ट हाउस के पीछे कार्यक्रम का आयोजन किया गया
रिपोर्टर : मनीष यादव
पलेरा । स्थानीय रेस्ट हाउस के पीछे रेत खनन परियोजना द्वारा पर्यावरणीय स्वीकृत लोक सुनवाई के आयोजन में कलेक्टर टीकमगढ़ द्वारा प्रतिनिधि के रूप में पीएस चौहान अपर कलेक्टर जिला टीकमगढ़ के अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। लोक सुनवाई की प्रक्रिया के दौरान भी यदि किसी आम जनता द्वारा पर्यावरणीय विषय पर आपत्ति या सुझाव हो तो उन्हें लिखित पत्र अथवा मौखिक रूप से प्रस्तुत किया जा सकता है पांच रेत खदानों संबंध में आमजन से पायावरणीय विषयों पर आपत्ति सुझाव इस आम सूचना के प्रकाशन की तिथि से 30 दिवस के अंदर क्षेत्रीय कार्यालय म•प्र• प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड दीनदयाल नगर हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी जिला छतरपुर सागर को लिखित रूप से प्रस्तुत किए जा सकते हैं
विभिन्न पांच रेत खदान की 1 गौना रेत खदान, 2 टोरिया उगड रेत खदान, 3 करौला रेत खदान, 4 कुबरी रेत खदान, 5 सैपुरा रेत खदान, नीलामी का कर किया जाना है कार्यक्रम में उपस्थित अपर कलेक्टर स चौहान अनुविभागीय अधिकारी जतारा तहसीलदार पलेरा डॉ. अवंतिका तिवारी, थाना प्रभारी अनुमेहा गुप्ता आदि मौके पर उपस्थित रहे लोगों ने कलेक्टर अवधेश शर्मा से मांग की है कि संबंधित गांव की रेत खदान के लिए उक्त ग्राम स्तर पर शिविर लगाकर लोगों के सुझाव जरूर लिए जाएं।

Related Articles

Back to top button