मध्य प्रदेश

जर्जर पानी की टंकी की बुनियाद खोखली होने से भीषण दुर्घटना की आशंका बनी

डिस्मेंटल करने मे प्रशासन लापरवाह
रिपोर्टर : कुंदनलाल चौरसिया
गौरझामर। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकीय विभाग की घोर लापरवाही मनमानी के कारण गौरझामर की एक जर्जर पानी की टंकी आज तक जमींदोज नही होने से किसी बडे हादसे का इंतजार कर रही है कथित पानी की टंकी साला मुहल्ला मे शासकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गौरझामर के पीछे स्थित है। बता दें की उक्त पानी की टंकी काफी पुरानी व जर्जर हालत मे होने के कारण पीएचई विभाग व्दारा उसके स्थान पर नई पानी कि टंकी का निर्माण उसी टंकी के पास कुछ माह पहले किया गया है शासन व्दारा उक्त जर्जर व सन्दिग्ध पुरानी पानी की टंकी को जमींदोज नही किया गया है। जिससे उक्त टंकी के कभी भी आसपास की वसीकत पर गिरने की आशंका बनी हुई है शासन किसी बडे हादसे का इंतजार करने के बजाय टंकी को शीघ डिस्मैटल करे।

Related Articles

Back to top button