मध्य प्रदेशराजनीति

मुख्यमंत्री ने की गौरझामर को नगर पंचायत बनाने की घोषणा

गौरझामर में हर्ष की लहर
रिपोर्टर : कुंदनलाल चौरसिया
गौरझामर । मध्यप्रदेश के मुख्यमत्रीं डा मोहन यादव ने केसली की आम सभा मे सागर जिले की सबसे बडी ग्राम पंचायत गौरझामर को नगर पंचायत बनाने की घोषणा करते ही नगर मे खुशी की लहर दौड गई। बता दे की कई वर्षो से मांग की जा रही थी की ग्राम पंचायत का उन्नयन नगर पंचायत में किया जावे लेकिन दशको बाद भी यह मांग ठंडे बस्ते मे पडी रही। 14 जून को आखिरकार गौरझामर को नगर पंचायत बनाने की घोषणा कर दी गई केसली कि महती आम सभा मे देवरी विधान सभा के विधायक बृजबिहारी पटैरिया के अनुरोध पर प्रदेश के मुख्यमंत्री डा मोहन यादव ने इसकी घोषणा की जैसे लोगो को गौरझामर को नगर पंचायत बनाने की खबर मिली लोग हर्षातिरेक मे झूम उठे इस घोषणा से नगर व क्षेत्र मे हर्ष का माहौल देखा जा रहा है। नागरिको ने प्रदेश के मुखिया डॉक्टर मोहन यादव व क्षेत्रिय विधायक का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए आभार व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने गौरझामर की बरसों पुरानी इस मांग को पूरा कर विकास के द्वार खोल दिए हैं बता दें कि 80 के दशक में यह मांग जोरशोर से उठाई गई थी तथा आंदोलन अंनशन नगर बंद चक्काजाम तक किये गये थे तब की सरकार द्वारा इसे नजरअंदाज करने पर यह नगर बरसों सेउपेक्षित पड़ा रहा, अब नगर पंचायत की घोषणा से इसके विकास की कहानी लिखना शुरू हो जाएगी।

Related Articles

Back to top button