मध्य प्रदेश

समाजसेवी हाजी गुफरान के इंतेकाल से गम की लहर

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । मरकज वाली मस्जिद इंतेजामिया कमेटी व इस्लाहे मिल्लत कमेटी के सरपरस्त, नाग ट्रेडर्स के मालिक समाज सेवी हाजी गुफरान खां एसीसी सीमेंट वालों का बीमारी के चलते रात करीब 12 बजे सिविल अस्पताल में इलाज के दौरान इंतेकाल हो जाने से शहर में गम की लहर दौड़ गई । काफी तादाद में सभी वर्गों के लोग अस्पताल पहुंच गए।
दोपहर 2 बजे जोहर की नमाज के बाद मर्कज वाली मस्जिद के मैदान में जनाजे की नमाज मौलाना सामिद खां नदवी ने अदा कराई और मलंग शाह का तकिया वाले कब्रिस्तान में सुपुर्दे खाक किया गया। हाजी गुफरान खां के जनाजे में काफी तादाद में सभी वर्गों के लोग शामिल हुए।
आपको बता दें की हाजी गुफरान खां हंसमुख मिलनसार दीन दुखियों की मदद करने वाले शख्स थे जरूरतमंद इंसान उनके दर से कभी खाली नहीं गया। उलमाए दीन को काफी सम्मान दिया करते थे। दूर दराज से मदारिस के सफीर आपका पता पूछते हुए आते हैं। हज के फार्म भरवाने में भी आप लोगों की खासी मदद किया करते थे।
आपके इंतेकाल पर सामाजिक संस्था इस्लाहे मिल्लत कमेटी, मुस्लिम त्यौहार कमेटी, जमीयत उलेमा, अल खैर ह्यूमन वेलफेयर सोसाइटी, मजलिसे शूरा, मदरसा मदीनतुल उलूम पठान वाली मस्जिद, मदरसा मिसवाहुल उलूम, मरकज मस्जिद कमेटी, मैक्स क्रिकेट क्लब, झंडा क्रिकेट क्लब एवं व्यापारी संघ ने आपके इंतकाल को भारी क्षति बताते हुए गम का इजहार किया है और उनकी मगफिरत के लिए खिराजे अकीदत पेश की है।

Related Articles

Back to top button