समाधान मुक्ति धाम साईखेडा का अब होगा कायाकल्प
रिपोर्टर : बृजेन्द्र कुशवाहा
साईखेडा । नगर परिषद साईखेडा के एकमात्र समाधान शमशान घाट का बर्षो से उपेक्षा के बाद नव गठित नगर परिषद द्वारा जीणोद्धार करने की योजना बनाई जा रही । पूर्व में नगर की समाजसेवी समाधान संस्था द्वारा जनभागीदारी से शमशान घाट के टीन शेड का निर्माण कार्य कराया था । जब जाकर लोगों को बरसात में शवदाह करने मै परेशानी से मुक्ति मिली थी ।समाधान संस्था के अध्यक्ष ब्रजेंद्र सिंह पटेल समिति सदस्य वेणीशंकर पटेल, अश्विन चौहान, भानू प्रताप राजपूत, नीरज श्रीवास्तव, मुकेश साहू और संजय अग्रवाल द्वारा शमशान पहुचकर समय समय पर साफ सफाई की जा रही है । विगत दिनों नगर परिषद साईखेडा के अध्यक्ष प्रतिनिधि सचिन अग्रवाल, समाज सेवी ब्रजेन्द्र सिंह पटेल, अशवनी चौहान, पार्षद ओमप्रकाश पटेल, मानसिह मिरधा, लोकेश अग्रवाल, धमेन्द्र पटेल और आर्किटेक्ट ने जाकर नापतौल कर परिसर में टीन शेड की मरम्मत, सुलभ काम्प्लेक्स, गार्डन, परिसर मै फेबीरिक पत्थर, हरी दूवा लान, पानी हेतु जेटपंप, मंदिर, शोक सभा स्थल, लकड़ी रखने कमरा और चौकीदार कक्ष सर्वसुबिधा युक्त शमशान घाट बनाऐ जाने की योजना बनाई । नगर परिषद की प्रथम बैठक मै समाधान मुक्ति धाम और कब्रिस्तान के पास मुक्तिधाम का प्रस्ताव पास कर लिया गया है।
जब इस संबध में नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि स्वाति सचिन अग्रवाल से बात हुई तो उन्होंने बताया कि समाधान मुक्तिधाम हेतु 49 लाख रुपये और कब्रिस्तान के पास वाले मुक्ति धाम हेतु 22 लाख रूपये डीपीआर तैयार कर ली गई है। राशि आने पर शीघ्र टेन्डर जारी कर काम चालू कर दिया जायेगा।



