मध्य प्रदेश

सरपंच चुनाव मिली हार की खुन्नस हरिजन बस्ती की खोदी सड़क

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह । भले ही पंचायत चुनाव को हुए करीब 1 वर्ष होने को है लेकिन सरपंच चुनाव में मिली हार की खुन्नस निकालने मतदाताओं को परेशान करने के मामले सामने आ रहे हैं ताजा मामला है जनपद जबेरा की ग्राम पंचायत मुड़ारी का है जहां पर सरपंच का चुनाव लड़े दबंगों के द्वारा हरिजन मतदाताओं के आने-जाने की मुख्य सड़क पर ट्रैक्टर चलाकर खोद डालने का आरोप निर्वाचित सरपंच प्रतिनिधि नरेंद्र सिंह सहित किशोर सिंह, हैरान सिंह सरदार करनसिंह, गुलाब, गनेस, रमेश कोटवार, लखन, बैजनाथ, हिम्मत अहिरवार ने कैमरे पर आरोप लगाते हुए बताया गांव के कुछ दबंगो द्वारा हरिजन मतदाताओं के द्वारा वोट नही देने की खुन्नस निकालने के लिए हरिजन मोहल्ले जाने के लिए ग्राम पंचायत द्वारा बनाई गई सड़क को ट्रैक्टर चलाकर खोद डाली है जिससे हरिजन मोहल्ला के लोगों को आने जाने में परेशानी हो रही है। खेती किसानी के लिए ना यहां से ट्रैक्टर निकल पा रहे हैं और ना ही आम आदमी के मोटरसाइकिल जिससे पूरा आवागमन प्रभावित हुआ है और यह सब पंचायत चुनाव में वोट नहीं देने की बुराई वस हारे हुए सरपंच प्रत्याशी द्वारा किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button