खेलमध्य प्रदेश

सरस्वती विद्या मंदिर सिलवानी में खेल महोत्सव का समापन,

विजेता छात्र-छात्राओं का हुआ सम्मान
सिलवानी। सरस्वती विद्या मंदिर, सिलवानी में वंदना सत्र के उपरांत खेल महोत्सव का समापन समारोह संपन्न हुआ। इस अवसर पर विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता छात्र-छात्राओं को पुरस्कार वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि विद्यालय की पूर्व छात्रा रिचा साहू रहीं। उन्होंने अपने उद्बोधन में विद्यार्थियों को खेलों के साथ-साथ शिक्षा के क्षेत्र में भी निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। इसके पश्चात उन्होंने विजेता छात्र-छात्राओं को पुरस्कार प्रदान कर उनका सम्मान किया।
समारोह के अंत में देवेंद्र दुबे ने मुख्य अतिथि सहित उपस्थित सभी अतिथियों एवं सहभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Back to top button