मध्य प्रदेश

सरस्वती शिशु मंदिर में शिक्षक दिवस मनाया गया

बम्होरी । सरस्वती शिशु मंदिर बम्होरी कस्बा में शिक्षक दिवस मनाया गया।
इस अवसर पर दिलीप कुमार गुप्ता संयोजक मंडल सदस्य उपस्थित रहे। अतिथि द्वारा दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। दिलीप कुमार गुप्ता ने शिक्षक की भूमिका पर प्रकाश डाला गया। उन्होंने कहा की शिक्षक समाज का निर्माता होता है। भारत में शिक्षक दिवस देश के द्वितीय राष्ट्रपति डा.सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी के जन्म दिवस के रूप में मनाया जाता है। उन्होंने कहा की शिक्षक अपने जीवन पर्यन्त मार्गदर्शक की भूमिका का निर्वहन करता है । समाज को राह दिखाता रहता है। इसी कारण शिक्षक को उच्च दर्जा दिया जाता है उन्होंने कहा शिक्षक एक मोमबत्ती की तरह होता है वह स्वयं को प्रज्वलित कर दूसरो को रास्ता दिखाता है। अतिथि एवम भैया बहिनों के द्वारा समस्त आचार्य परिवार का सम्मान किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रेमनारायण लोधी के द्वारा उनका आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त आचार्य परिवार व भैया बहिन उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button