मध्य प्रदेश
सरस्वती शिशु मंदिर विवेकानंदपुरम के 72 सदस्यीय आर्चरी खेल दल रवाना
रिपोर्टर : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । 66 वी संभाग स्तरीय आर्चरी शालेय क्रीड़ा प्रतियोगता जो राजगढ़ जिले के नरसिंहगढ़ में 28 से 29 सितम्बर 2022 तक आयोजित होगी इस प्रतियोगिता में रायसेन जिले के बेगमगंज सरस्वती विद्या मंदिर विवेकानंदपुरम विद्यालय के 72 भैया बहिन एवं 6 कोच मैनेजर सहभागिता करने के लिए आज बेगमगंज से नरसिंहगढ़ के लिए रवाना हुए ।
इस उपलब्धि पर विद्या भारती मध्यभारत प्रांत के, प्रांत प्रमुख निखलेश माहेश्वरी, भोपाल विभाग के विभाग समन्वयक राजेश तिवारी, रायसेन जिला खेल अधिकारी राजेश यादव,विवेकानंद शिक्षा परिषद के अध्यक्ष रमाकांत मिश्रा, विद्यालय के प्राचार्य प्रकाश शर्मा एवं समस्त विद्यालय परिवार ने शुभकामनाएं दी और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।



