मध्य प्रदेश

पोषण माह के महत्व को लेकर कार्यक्रम आयोजित

रिपोर्टर : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । स्वास्थ्य बालक बालिका स्पर्धा केन्द्र बासादेही सेक्टर वीरपुर  में सरपंच सचिव एवं अन्य ग्रामीण जन के साथ पोषण माह की गतिविधियों को लेकर पोषण के महत्व को प्रतिपादित करने कार्यक्रम आयोजित किया गया।
   जिसमें सशक्त-सबल नारी, साक्षर बच्चा, स्वस्थ भारत थीम, सुपोषित मध्यप्रदेश की संकल्पना को साकार बनाने के उद्देश्य से पोषण माह के तहत विभिन्न प्रकार के पौष्टिक व्यंजन बनाकर उनकी प्रदर्शनी आयोजित की गई तथा उपस्थित गर्भवती माताओं को पौष्टिक आहार बनाने की विधि से अवगत कराया गया।
    महिला-बाल विकास पर्यवेक्षक प्रेमबाई पंथी ने बताया कि पोषण माह में परियोजना तथा आँगनवाड़ी स्तर पर सहयोगी विभागों के समन्वय से पोषण संबंधी गतिविधियाँ की जा रही हैं। उन्होंने बताया कि पोषण माह के लिये केन्द्र सरकार द्वारा सशक्त-सबल नारी, साक्षर बच्चा, स्वस्थ भारत थीम का निर्धारण किया गया है। इस दौरान महिला और स्वास्थ्य, बच्चा और शिक्षा-पोषण भी पढ़ाई भी, लिंग संवेदनशील, जल – संरचना और प्रबंधन तथा महिलाओं एवं बच्चों के पारंपरिक भोजन आदि विषयों की जानकारी दी गई । यहां वीरपुर सेक्टर पर पोषण मटका का कार्यक्रम आयोजित किया गया. जिसमें कार्यकर्ताओं को पोषण माह के लिए सफल बनाने का संकल्प दिलवाया गया।
   इस अवसर पर सरपंच  राम नरेश लोधा, कार्यकर्ता मीरा विश्वकर्मा
एवं ग्राम सचिव अन्य ग्रामीण महिला पुरुष उपस्थित हुए।

Related Articles

Back to top button