क्राइम

साले की लगुन सम्मिलित होने आए जीजा ने अज्ञात कारणों से फांसी लगाई

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह । जिले के थाना तेजगढ अतंर्गत ग्राम गूढ़ा में एक युवक ने फांसी लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली है।
जानकारी अनुसार कोदू सिंह पिता नन्हेराजा उम्र 40 वर्ष बछिया खिरिया थाना बटियागढ़ निवासी हैं जो सोमवार को अपने साले की लगुन सम्मिलित होने आये थे। अज्ञात कारणों के चलते मृत कोदू सिंह ने अपनी स्वयं की शर्ट से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। थाना तेजगढ पुलिस को सूचना मिलते तेजगढ थाना प्रभारी धमेंद्र उपाध्याय, देवेन्द्र रैकवार, महेंद्र साहू ने पहुंचकर मृत के शव पेड़ उतारकर पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम करने के लिए भेज दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना कर रही है।

Related Articles

Back to top button