खेल

सांईखेड़ा सुपर लीग में रॉयल्स क्रिकेट क्लब रही विजेता

रिपोर्टर : शिवकुमार साहू
सांईखेड़ा । समीपस्थ ग्राम सांईखेड़ा में 23 दिसंबर से प्रारंभ हुई सुपर लीग सीजन 3 क्रिकेट प्रतियोगिता में ग्राम की नई उभरती हुई करीब 14 टीमों ने गर्म जोशी के साथ भाग लिया। प्रत्येक टीम ने 6 मैच खेल कर 8 टीमों ने क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। 31 दिसंबर को खेले गए क्वार्टर फाइनल मैच में चार टीमों ने सेमीफाइनल में प्रवेश किया। 1 जनवरी रविवार को प्रतियोगिता का फाइनल मैच खेले गए मैचों में 2 टीमों ने फाइनल में प्रवेश किया । क्वाटर फाइनल मैच में विनर 11 और रॉयल्स क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया, जिसमें विनर्स इलेवन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवर में 51 रन बनाने का लक्ष्य दिया गया, लक्ष्य का पीछा करते हुए रॉयल्स क्रिकेट क्लब ने 7 ओवर में विजय श्री प्राप्त कर ली। खिलाड़ियों के साथ साथ दर्शकों में भी जोश भरपूर रहा। समापन पर पुरुष्कार वितरण किया गया।

Related Articles

Back to top button