सांसद की पहल पर बडवारा विधानसभा की 14 सडकों की होगी मरम्मत
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । शहडोल सांसद हिमाद्री सिंह की पहल पर बडवारा विधानसभा क्षेत्र की 14 सड़कों का लगभग 4 करोड की लागत से मरम्मत होगा। जिसके बाद ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।
सांसद प्रतिनिधि पदमेश गौतम ने बताया जिन सडक मार्गों का मरम्मत होगा। उसमें उमरियापान से मोहला रोड, महनेर एप्रोच रोड, पोंडी एप्रोच रोड, कछारगांव बसेहरा हल्का रोड, नन्हवारा से करौंदिया मार्ग, सारंगपुर से कटरा मार्ग, झिन्नापिपरिया से कटरा, भमका से रोझन, उमरियापान से खितौला रोड, सैलवारा भंडरा से कछारगांव सिलौडी रोड, बोरीघाट बिजौरी से मानस भवन मझगवां, कटंगीकला से कटंगी खुर्द, भदौरा से नन्हवारा, भुडसा से भजिया मार्ग शामिल हैं। गौरतलब है उक्त सडक मार्ग काफी समय से जर्जर हालत में हैं। जिसके कारण ग्रामीणों को आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड रहा है। मरम्मत के बाद आवागमन में सुविधा मिलने की उम्मीद है।



