अज्ञात वाहन की टक्कर से दो बाइक सवारों की मौत

रायसेन । सोमवार की रात्रि में भोपाल से अपनी पत्नी का मृत्यु प्रमाण पत्र बनवा कर वापस लौट रहे बाइक सवार दो युवकों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई जिसमें एक मृतक युवक घर में इकलौता था। पुलिस द्वारा दोनों मृतक युवकों को जिला अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए पहुंचाया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना उमरावगंज चौकी खरबई भोपाल रोड पर बीती रात नीलेश सिंह धाकड़ पिता अमृत सिंह धाकड़ निवासी सिहोरा इमलिया अपनी पत्नी का भोपाल में मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने गया था। उसी के साथ उनका रिश्तेदार राजकुमार प्रजापति पिता मुन्नालाल प्रजापति निवासी गढ़ी भी साथ में था रात को भोपाल से लौटते समय किसी अज्ञात वाहन ने खरबई बस्ती पर जोरदार टक्कर मार दी जिससे इन दोनों के सिर में गंभीर चोट लगने से दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना लगते ही उमरावगंज थाना प्रभारी हरिओम आस्थाया पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और उन्होंने मृतक युवकों को रायसेन जिला अस्पताल पीएम के लिए पहुंचाया वही अज्ञात वाहन की तलाश में जुट गए।



