तीन दिवसीय वेदी प्रतिष्ठा समारोह का श्रीजी की शोभायात्रा के साथ समापन

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के परम शिष्य समता सागर, महासागर, निष्पक्ष सागर, और निश्चय सागर के आशीर्वाद और रितेश अचार्य के सानिध्य में वेदी प्रतिष्ठा महोत्सव का आज समापन किया गया। अध्यक्ष चक्रेश जैन मरखेड़ा वालो के कार्यकाल मैं प्रथम शांति धारा करने का सौभाग्य सो धर्मेंद्र के दामाद राजकुमार रीना जैन को मिला और और द्वितीय शांति धारा का सौभाग्य गुलजारीलाल टेकापार वालों को मिला। शाम की महाआरती का सौभाग्य विक्की जैन को मिला।
मुनिवर के सानिध्य में तीन दिवसीय वेदी प्रतिष्ठा के पुण्य अर्जक रहे सर्वप्रथम उत्तम चंद सत्येंद्र कुमार सराफ, ताराचंद चक्रेश कुमार मरखेड़ा, गुलजारीलाल ऋषभ कुमार मरखेड़ा, राजेश जैन पड़रिया, इसमें इन सभी ने अभिषेक शांतिधारा करके पुण्य लाभ लिया किसी के साथ विधान का समापन हुआ। दोपहर में श्री जी की शोभा यात्रा निकाली गई जो नगर के मुख्य मुख्य मार्गों से होते हुए हदाईपुर जैन मंदिर पहुंची जहां कार्यक्रम का समापन किया गया। कार्यक्रम का संचालन रितेश आचार्य व नीतू भैया ने किया ।अपनी मधुर संगीत से आदित्य भैया ने संगीतमय भजन सुना कर सभी का मन मोह लिया । मूलबेदी पारसनाथ भगवान पुनः विराजमान किए गए और सभी धर्म प्रेमी बंधुओं ने धर्म लाभ उठा कर धर्म लाभ लिया महाराज श्री से आशीर्वाद लिया। सभी धर्म प्रेमी बंधुओं ने धर्म की अनुमोदना की जियसमे नवीन पड़रिया, विमल पिपरिया, रानू जैन, हक्कु जैन, मयंक सिंघई, अंकित जैन होंडा, तपिश जैन, डॉक्टर मुकेश जैन मेडिकल, सत्यम जैन रामनगर, हिमांशु जैन सहित सकल दिगंबर जैन समाज हदाईपुर आदि शामिल है।




