त्रिदेव प्रशिक्षण ढीमरखेडा में रविवार को, प्रत्येक बूथ भाजपा मजबूत

रिपोर्टर : सतीश चौरसियाउमरियापान l भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद विष्णुदत्त शर्मा के निर्देशानुसार संगठन मजबूती के आधार स्तंभ त्रिदेव कार्यकर्ताओ का विशेष प्रशिक्षण आयोजित होना तय हुआ है, जिस पर भाजपा कटनी जिला अध्यक्ष रामरतन पायल के मार्गदर्शन एवं मण्डल प्रभारी जिला उपाध्यक्ष सुरेश राय के द्वारा त्रिदेव कार्यशाला प्रशिक्षक में किशन राय की उपस्थिति में प्रशिक्षण कार्यक्रम 1 मई दिन रविवार को सामुदायिक मंगल भवन ढीमरखेडा में शाम 4 बजे से रखा गया है।
प्रमुख प्रशिक्षक के रूप में किशन राय का कुशल प्रशिक्षण मार्गदर्शन प्राप्त होगा। इस प्रशिक्षण में सभी शक्ति केन्द्र संयोजक, सह संयोजक, बूथ एप विस्तारक, सभी बूथ अध्यक्ष, महामंत्री एवम बी.एल.ए. साथ ही समस्त मंडल पदाधिकारी व पूर्व पदाधिकारी) प्रत्येक बुथ भाजपा मजबूत के मंत्र को दोहराते हुए आप सभी अपेक्षित कार्यकर्ताओ की गरिमामय उपस्थिति की अपील की है ।



