पर्यावरणमध्य प्रदेश
साईंखेड़ा में हुआ पौधारोपण, प्रधानमंत्री का जन्मदिन मनाया
रिपोर्टर : कमलेश अवधिया
साईंखेड़ा । भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर स्वच्छ अमृत महोत्सव के अंतर्गत नरहरी नंद सरोवर के किनारे नगर परिषद की टीम सहित पार्टी के जनप्रतिनिधि कार्यकर्ताओं ने पौधारोपण किया एवं नगर को स्वच्छ हरा भरा रखने का संकल्प लिया इस के उपरांत विवेकानंद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जाकर मरीजों को फल वितरण किया इस अवसर पर नगर परिषद की टीम सहित पार्टी के जनप्रतिनिधि पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।



