मध्य प्रदेश

साक्षर भारत प्रेरकों का महासमागम भोपाल में सोमवार को

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमारियापान । निष्कासित संविदा प्रेरकों का एक महासम्मेलन भोपाल में सोमवार को किया जा रहा है। ज्ञातव्य है कि निष्कासित साक्षरता पेरक अपनी बहाली को लेकर एड़ी चोटी का जोड़ लगाये हुये है। विभिन्न संवर्ग की महापंचायत बुलाकर प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आशा कार्यकर्ता, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, रोजगार सहायक सचिव, अतिथि शिक्षकों, कोटवारों, पंचायत सचिव को बुलाकर उनकी समस्या वा वेतनमान बढ़ाकर दिए जाने की सौगात दी है। लेकिन प्रदेश के 24000 निष्कासित संविदा प्रेरक जिनका चयन मुख्यमंत्री की अध्यक्षता वाली कमेटी से बैठक में अक्टूबर 2012 को साक्षर भारत योजना के तहत प्रदेश के 42 जिलों में किया गया था उक्त अवधि के पश्चात मुख्यमंत्री ने प्रदेश के इन निष्कासित प्रेरकों को की तरफ अपना ध्यान नहीं दिया। 2018 को साक्षर भारत प्रेरकों को हटा दिया गया ।
चलायेंगे सरकार विरोधी अभियान यदि आचार संहिता के भीतर प्रेरकों की बहाली नहीं होती है तो प्रेरक गांव-गांव स्तर पर अपने पढ़ायें नवसाक्षरो की चौपाल लगाएंगे और निष्कासित करने वाली सरकार के विरोध गुरु दक्षिणा स्वरूप सरकार विरोधी मतदान की अपील करेंगे लगभग 20 लाख नवसाक्षरो से करेंगे सभी प्रेरक साथियों से जिला अध्यक्ष संतोष विश्वकर्मा, अरविंद तिवारी, रजनीकांत झरिया, अरविंद पटेल, अशोक झरिया, उज्जवल विश्वकर्मा, नीरज यादव , महेंद्र द्विवेदी, विजय केवट, कैलाश दाहिया, मुन्नू राम विश्वकर्मा,संध्या अग्निहोत्री, अंजली,सीमा विश्वकर्मा, मन्जु सिंह, स्वाति गर्ग,ज्योति कोरी,सहित अपील की है कि 2 अक्टूबर गांधी जयंती के दिन महात्मा गांधी के संपूर्ण साक्षर भारत मिशन के सपनों को साक्षर करने वाले बेरोजगार प्रेरक अधिक से अधिक संख्या के साथ भोपाल के लिए रवाना होंगे ।

Related Articles

Back to top button