धार्मिक

सात दिवसीय भागवत कथा को लेकर निकाली कलश यात्रा

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । नगर के गांधी बाजार स्थित शिवालय मंदिर में 6 जनवरी से 12 जनवरी तक आयोजित होने वाली श्रीमद्भागवत कथा को लेकर नगर के झुरैया मंदिर से शिवालय मंदिर तक सुबह 9 बजे से कलश यात्रा निकाली गई। जो विभिन्न मार्गों से होती हुई शिवालय मंदिर पहुंची कलश यात्रा का विभिन्न स्थानों पर भक्तों द्वारा पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया कलश यात्रा में मुख्य यजमान राजू संध्या साहू, हेमंत रीना साहू अपने सिर पर श्रीमद् भागवत कथा लेकर चल रहे थे जिसका विभिन्न स्थानों पर पूजन किया गया। कलश यात्रा में महिलाएं एवं कन्या अपने सिर पर कलश रखकर चल रही थी वही युवा भजनों पर मैया के जयकारे लगाते हुए और नृत्य करते हुए चल रहे थे।
कथा का आयोजन स्वर्गीय रामवती साहू पत्नी कन्हैया लाल साहू की पुण्य स्मृति में किया जा रहा है। कथा दोपहर 1 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित की जा रही है जिसमें कथावाचक पंडित आचार्य आशीष दुबे द्वारा भागवत कथा श्रवण कराई जा रही है। 12 जनवरी को शाम 5 बजे से रात 10 बजे तक भंडारा भी आयोजित किया जाएगा।
कथा के आयोजक शंकर लाल साहू, कन्हैया लाल साहू ने सभी धर्म प्रेमी बंधुओं से अधिक संख्या में कथा श्रवण करने का आह्वान किया है।

Related Articles

Back to top button