क्राइम

साथ बैठकर पी शराब फिर रस्सी से गला घोंटकर कर दी हत्या

हत्या कांठ का पुलिस ने 12 घंटे में किया खुलासा
रिपोर्टर : प्रशांत जोशी

देवरी । रायसेन जिले के देवरी थाना अंतर्गत ग्राम डोगरा में खेत पर 17 मई शुक्रवार की सुबह संदिग्ध हालत में 42 वर्षीय रामनाथ मेहरा की लाश मिली थी। देवरी पुलिस ने अंधे कत्ल का पर्दाफाश 12 घंटे में ही कर दिया है। घटना के बाद देवरी थाना प्रभारी हरिओम आस्थाया ने तत्काल जांच पड़ताल शुरू की।
वहीं घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक विकास कुमार शाहवाल के निर्देश पर एक टीम गठित की गई टीम में खुद थाना प्रभारी हरिओम आस्थाया एएसआई रमेश, महेश ठाकुर, प्रधान आरक्षक राजेश, और कमलेश, सैनिक प्रीतम लोधी, शामिल थे।
मृतक रामनाथ मेहरा आरोपी राजेंद्र पटेल के खेत पर रखवाली का काम करता था। 16 मई की रात मृतक रामनाथ मेहरा खेत पर पहुंचा। इसी दौरान खेत मालिक राजेंद्र पटेल ओर उसका साथी सेठ बरुया तीनों ने मिलकर पहले साथ में शराब पी इसके बाद पैसों के लेनदेन को लेकर रामनाथ मेहरा और खेत मालिक राजेंद्र पटेल की बीच विवाद हो गया और देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी राजेंद्र पटेल ने अपने साथी सेठ बरुया के साथ मिलकर रामनाथ मेहरा का रस्सी से गला दबा दिया जिससे उसकी मौत हो गई।
घटनास्थल से दोनों आरोपी फरार हो गए जब सुबह तक मृतक रामनाथ मेहरा अपने घर नहीं पहुंचा। उसकी पत्नी खेत पर उसे ढूंढने पहुंची तो देखा रामनाथ मृतक अवस्था में खेत पर पड़ा था। जिसे देखकर पत्नी की चीख निकल गई और वह जोर-जोर से रोने लगी। उसने इस बात की सूचना अपने परिजनों और देवरी थाने को दी मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयना कर जांच पड़ताल शुरू की। मृतक के बेटे की रिपोर्ट पर हत्या का मामला दर्ज किया गया।
घटना के 12 घंटे बाद ही देवरी थाने की पुलिस द्वारा आरोपी खेत मालिक राजेंद्र पटेल और सेठ बरुया को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया गया, दोनों पर हत्या का मामला दर्ज कर शनिवार को न्यायालय में पेश किया गया।
इस संबंध में देवरी थाना प्रभारी हरिओम आस्थमा ने बताया की मृतक रामनाथ मेहरा आरोपी राजेंद्र पटेल की खेत की रखवाली का काम करता था। उससे कुछ पैसे का लेनदेन भी था। प्रथम दृष्टि में तो पैसों के लेनदेन की बात ही सामने आ रही है। अभी आरोपियों से पूछताछ जारी है। दोनों आरोपियों को घटना के 12 घंटे बाद ही गिरफ्तार कर लिया गया है।

Related Articles

Back to top button