मध्य प्रदेश
छात्र छात्राओं को अग्नि वीर योजना का लाभ उठाने किया प्रेरित

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । उच्च शिक्षा विभाग मध्य प्रदेश शासन भोपाल के निर्देशानुसार शासकीय महाविद्यालय सिलौंडी में अग्नि वीर योजना के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम में क्रीड़ाधिकारी चंदन यादव के द्वारा अग्नि वीर योजना के संबंध में छात्रों को फिजिकल फिटनेस की विस्तृत जानकारी दी गई एवं छात्रों को अग्नि वीर योजना के समस्त नियम एवं निर्देशो के बारे में अवगत कराया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य रतिराम अहिरवार, पंकज मिश्रा, डॉक्टर लक्ष्मी प्रसाद बागरी के द्वारा रिटन एग्जाम की तैयारी के संबंध में अवगत कराया गया । भूपेंद्र कुमार शुक्ला, डॉक्टर हेमंत कुमार चौरसिया, डॉक्टर रविता सिंह, रश्मि सिंह, अभिलाषा दवनडे आदि स्टाफ के साथ-साथ विद्यालय का समस्त स्टाफ एवं छात्र-छात्राएं आदि उपस्थित रहे ।



