मध्य प्रदेश

सामुदायिक शौचालय में पूर्व सरपंच ने लगाया ताला महिलाएं खुले में शौच जाने के लिए मजबूर

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
जबेरा । जनपद पंचायत जबेरा अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत जलहरी में जबेरा जनपद उपाध्यक्ष प्रतिनिधि डॉ सुजान सिंह ने निरीक्षण के दौरान गांव के लोगों की समस्या सुनी ग्रामीणों ने बताया सन 2021-22 में 280000/ की राशि से निर्माण कार्य हुआ था सामुदायिक स्वच्छता परिसर में ताला लगा रहता है जिसका गांव के लोगों को 1 दिन भी उपयोग करने नहीं मिला है बारिश के मौसम में महिलाओं को शौच के लिए बाहर जाना पड़ता है जिसके कारण महिलाओं को कई प्रकार की परेशानीओं का सामना करना पड़ता है गांव के ही राहुल, राजेश, विनोद अहिरवाल संदीप सिंह एवं धर्मेंद्र सिंह, दिनेश अहीरवाल ने बताया कि पूर्व सरपंच मोंजीलाल अहीरवाल से हम लोगों ने बात की तो उन्होंने बताया की ताले की चाबी वर्तमान सरपंच ज्ञान बाई के पास है लेकिन सरपंच से बात की तो उन्होंने कहा कि हमने चार्ज लिया था पूर्व सरपंच ने सामुदायिक शौचालय की चाबी दी गई है ग्राम वासियों को दोनों सरपंच द्वारा गुमराह किया जा रहा है जनपद उपाध्यक्ष प्रति. डॉ सुजान सिंह ने कहा कि इसकी जानकारी मे पंचायत संबंधित अधिकारियों से करूंगा इस समस्या का जल्द ही समाधान होगा जबरन ताला डालने की बात सामने आती है तो सख्त कार्रवाई होगी ताला डालने बाले व्यक्ति पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी जिसका जबाबदार वह स्वयं रहेगा। शौचालय के ऊपर रखी हुई पानी की टंकी कोई पता नहीं है लोग कह रहे पूर्व सरपंच ने अपने पास रख ली है।

Related Articles

Back to top button