सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के सामने लथपथ कीचड
रिपोर्टर : बृजेन्द्र कुशवाहा
साईखेडा । नगर साईखडा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जहां प्रतिदिन मरीज ईलाज कराने आते है केन्द्र पर वरिष्ठ अधिकारियों का भी आना जाना लगा रहता है लेकिन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के सामने टूटी सडक किसी को नजर नहीं आती जरा से पानी गिरने पर डबरा मै पानी भर जाता है और लथपथ कीचड हो जाती है । जिससे मरीज आसपास के दुकानदार और मोहल्ला वासियों को कीचड से बेजा परेशानी होती है ।स्कूल खुल जाने से स्कूल आने जाने नौनिहाल और पालक हालाकान है । डबरे में पानी से बदबू आती है मच्छर पनपते है जो बीमारी का कारण बनते हैं । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने की गंदगी की न नगर परिषद को और न बीएमओ को खबर है । आसपास दुकानदार जागरूक रहवासी सोशल मीडिया पर फोटो डालकर अधिकारियों का ध्यान आकर्षित किया फिर भी कोई असर नहीं होता है । नागरिकों ने प्रशासन से कीचड समस्या का निराकरण करें जिससे मरीजों दुकानदार और मोहल्ला वासियों को परेशानी न हो सके।



