सावन के तीसरे सोमवार को मरही माता मंदिर में पार्थिक शिवलिंग, महा अभिषेक हुआ
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । उमरियापान नगर के प्रचंड स्थान मरही माता मंदिर में ब्राह्मणों द्वारा मंत्रोचार कर भगवान भोलेनाथ का महा अभिषेक कराया गया। परिसर में सामूहिक रूप से महिलाएं एवं पुरुषों ने पार्थिक शिवलिंग का निर्माण कर पार्थिक शिवलिंग का घी, दूध, दही, शहद, पंचम मृत से महा अभिषेक कर विधि विधान से पूजा अर्चना की । महिलाएं द्वारा बनाए गए पार्थिक शिवलिंग पूजन कर मरही माता मंदिर से भारी महिलाएं एवं पुरुषों के साथ पार्थिक शिवलिंग का विसर्जन करने बैंड बाजों एवं डीजे की धुन पर युक्तियां, महिलाएं, पुरुषों के द्वारा कटरा बाजार, न्यू बस स्टैंड, झंडा चौक, बड़ी माई मंदिर होते हुए नर्मदा नहर पहुंचे जहां पर ब्राह्मणों द्वारा पार्थिक शिवलिंग की आरती कर नर्मदा नहर में विसर्जन किया गया । इस अवसर पर अश्विनी शुक्ला, राजेश ब्यौहार, मुन्नू गौतम, अजीत पांडे, नवीन चौरसिया, प्रदीप चौरसिया, जगमोहन चौरसिया, विक्की सोनी, पंकज तिवारी, आशू मिश्रा, प्रमोद गुप्ता, रामविशाल नामदेव, राजू तिवारी, छोटू गुप्ता, बारेलाल नाई, मोहन नाई, गुंडा गुप्ता, मनोज गुप्ता आदि श्रद्धालुगण मौजूद रहे। इसी क्रम में तीसरे सावन सोमवार पर शिवालयों में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी और श्रद्धालु गण शिव भक्ति में लीन हो गए । सावन मास के दौरान पढ़ने वाले तीसरे सोमवार को लेकर भक्तों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है । खासकर महिलाएं सावन सोमवार का व्रत धारण कर रही है वही तीसरे सोमवार को शिव मंदिरों मैं महिलाओं ने भोलेनाथ का शहद, घी, दूध, दही , पंचम मृत से महा अभिषेक किया मंदिर परिसर में ओम नमः शिवाय , हर हर महादेव , श्री शिवाय शिवाय नमस्तुभ्यं की गूंज से पूरा नगर शिव भक्तिमय लीन हो गया। श्रद्धालुओं द्वारा घरों में रुद्री निर्माण, पार्थिव शिवलिंग निर्माण किया जा रहा है। शिव मंदिरों में महिला मंडलियों द्वारा भजन, कीर्तन, रामायण पाठ का आयोजन किया जा रहा है। श्रावण मास में श्रद्धालुओं का शिवालयों में दर्शन करने के लिए सुबह से तांता लगा रहता है। शिव भक्त मंदिरों में पहुंचकर पूजा अर्चना कर शिव जी का जल अभिषेक कर रहे हैं। श्रावण माह के चलते श्रद्धालु द्वारा यथाशक्ति पूजा अर्चना कर भगवान भोलेनाथ को प्रसन्न कर सुख स्मृति की प्रार्थना कर रहे हैं।



