मध्य प्रदेश

सिहोरावासियों से सिहोरा जिला के लिए सरकार को संदेश देने का आह्वान

2 जुलाई को बस स्टैंड में करेंगे आमसभा,  लक्ष्य जिला सिहोरा आंदोलन समिति का 37 वाँ धरना
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । सिहोरा  जिला बनने की सम्पूर्ण प्रक्रिया 18 वर्ष पहले 2004 में पूर्ण हो चुकी है पर आज तक जिला  अस्तित्व में नही आया है ।सिहोरा क्षेत्र के किसी भी नेता ने बावजूद इसके सरकार स्तर पर कभी भी ये मांग नही उठाई कि सिहोरा जिला को अस्तित्व में लाया जाए।राजनैतिक पार्टियों ने सिहोरा और सिहोरावासियों को सदैव अपना एक वोटबैंक के अलावा कुछ नही समझा है। जिस पार्टी को पिछले 18 वर्षों से अधिक समय तक सिहोरा की सत्ता सौंपी उनके जनप्रतिनिधियों के सामने मुख्यमंत्री ने सिहोरा जिला की मांग को नकार दिया और सभी मूकदर्शक बने रहे।लक्ष्य जिला सिहोरा आंदोलन समिति ने अपने धरने के 37 वें रविवार सिहोरावासियों से आह्वान किया कि अब ऐसे लोगों और मुख्यमंत्री तक अपने वोट के जरिये कड़ा संदेश पहुंचाने का समय नगरपालिका चुनाव के रूप में सामने आ गया है।
*धरने में पहुँचे निर्दलीय प्रत्याशी:-* सिहोरा जिले की मांग पर पुराने बस स्टैंड सिहोरा में चल रहे धरने में अनेक निर्दलीय पार्षदों ने पहुँचकर समर्थन दिया। निर्दलीय प्रत्याशियों ने घोषणा कि वे सिहोरा के अपमान से छुब्ध है और अब आर पार की लड़ाई के लिए समिति के साथ है। धरने में निर्दलीय प्रत्याशी अनिल जैन, राजू दुबे,  विनोद गुप्ता, आतिश लवी खरे प्रमुख थे।आम आदमी पार्टी के संतोष वर्मा और संजय पाठक ने भी धरने में पहुँच आंदोलन का समर्थन किया।
*दुकानों के बाहर चिपकाए स्टीकर:-* धरने के दौरान समिति के सदस्यों ने बस स्टैंड की सभी दुकानों के बाहर स्टीकर चिपकाए।स्टीकर में “मेरा वोट किसे,जिला सिहोरा की बात करे जो उसे” नारा लिखा है।सभी दुकानदारों ने अपनी स्वेच्छा से स्टीकर दुकान पर लगाकर संघर्ष में सहयोग का आश्वासन दिया।
*2 जुलाई करेंगे आमसभा:-* लक्ष्य जिला सिहोरा आंदोलन समिति के विकास दुबे,नागेन्द्र क़ुररिया,रामजी शुक्ला ने घोषणा की कि आगामी 2 जुलाई को समिति जिला मुद्दे पर एक आमसभा पुराने बस स्टैंड सिहोरा में करेगी जिसमें सिहोरावासियों को सिहोरा के साथ लगातार किये गए उपेक्षापूर्ण व्यवहार से अवगत कराया जाएगा।
              जिला आंदोलन के 37 वें धरने में समिति के सियोल जैन, सुशील जैन, अमित बक्शी, सुखदेव कौरव, रामलाल साहू, अजय कुमार, नत्थू पटेल, पन्ना लाल, आनंद पटेल, अमर सिंह सहित अनेक सिहोरावासी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button