मध्य प्रदेश
सीआरपीएफ जवान की ह्रदयगति रुकने निधन, राजकीय सम्मान से होगा अंतिम संस्कार
सिलवानी । सिलवानी नगर के वार्ड क्रमांक 2 निवासी गोवर्धन जाटव डिप्टी रेंजर के सुपुत्र सीआरपीएफ भोपाल में पदस्थ बृजेंद्र जाटव का ह्रदय गति रुक जाने के कारण निधन हो गया है।
गोवर्धन जाटव के तीन पुत्र और एक पुत्री है। बड़ा बेटा मनोज जाटव मध्य प्रदेश पुलिस में है, दूसरा बेटा बृजेंद्र जाटव सीआरपीएफ भोपाल में पदस्थ था, दोनो भाई एक बहिन की शादी हो गई है एक भाई अविवाहित और अध्ययनरत है। गोवर्धन जाटव देवरी वन परिक्षेत्र में पदस्थ है।
युवा जवान की मौत से परिजनो का रो रो कर बुरा हाल है, नगर में शोक की लहर है।
जिनका अंतिम यात्रा दिनांक 4 अगस्त 2023 शुक्रवार को प्रात: 9:30 बजे उनके निज निवास सिलवानी नगर के वार्ड 2 रेंज के पास जेल रोड से काठिया मंदिर के पास, इन्दिरा आवास कालोनी वाले शमशान घाट में राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा



