क्राइम

सीएम राइज स्कूल के बच्चो की लडाई पहुंची थाने, एफआईआर दर्ज

सिलवानी । सोमवार को सीएम राइज स्कूल के बच्चो की आपसी लडाई मारपीट तक पहुंच गई। पीड़ित बच्चे के परिजन बच्चे को लेकर थाने पहुंचे। बच्चे के साथ घटित हुई घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई।
पुलिस ने फरियादी की रिपोर्ट पर तीन बच्चे के विरुद्ध भादवि की धारा 323, 506 के तहत मामला दर्ज किया है।
फरियादी लालू सोनी पिता शंभू दयाल सोनी उम्र 37 साल निवासी सरस्वती नगर सिलवानी ने बताया कि सोमवार की शाम करीबन 6 बजे की बात है कि मै अपनी दुकान पर था कि मेरे लडके का फोन आया कि आप घर आ जाओ फिर मै जैसे ही घर पहुचा तो लडके ने बताया कि मुझे सीएम राइज स्कूल के तीन चार बच्चे परेशान करते है और मुझे उल्टा सीधा बोलते और आज मैं स्कूल की छुट्टी होने के बाद करीबन शाम 5.30 बजे घर आ रहा था जैसे ही मै स्कूल ग्राउण्ड के बाहर निकला कि वो लड़के मुझसे कहने लगे कि तु हमारी दोस्त बात नही करेगा इसी बात से मुझे गाली गुफ्तार करने लगे और हाथ मुक्को से मेरे साथ मारपीट किया।

Related Articles

Back to top button