कृषिमध्य प्रदेश

जमीन अधिग्रहण को लेकर किसानों ने जताया विरोध, एसडीएम ने दिया जांच का आश्वासन

नेशनल हाइवे 146 पर सड़क चौड़ीकरण एवं फ्लाई ओवर निर्माण का मामला
रायसेन । रायसेन के सांची मार्ग पर नेशनल हाइवे 146 पर सड़क चौड़ीकरण एवं फ्लाई ओवर के लिए किसानों की जमीन को अधिग्रहण किए जाने के मामले में किसान लामबंद हो गए है। किसानों ने जमीन अधिग्रहण का विरोध जताया। वहीं एसडीएम मुकेश सिंह ने कहा कि किसानों की शिकायत प्राप्त हुई है इसकी मौके पर पहुंचकर जांच की जाएगी इसके बाद ही वास्तु स्थिति को स्पष्ट किया जा सकता है। किसान हरिराम कुशवाह ने बताया की पहले भी हाइवे निर्माण को लेकर जमीन को अधिग्रहण किया जा चुका है और अब फिर से सड़क का चौड़ीकरण किए जाने के लिए जमीन अधिग्रहण किया जाएगा। किसानों ने बताया की सिर्फ आपत्ति एसडीएम कार्यालय द्वारा प्राप्त की गई जिसका निराकरण नहीं किया गया है।

Related Articles

Back to top button