मुख्यमंत्री के सख्त तेवर बरेली में पुलिस ओर स्वास्थ्य अमले ने मेडिकल स्टोर्स पर की छापामार कार्यवाही
रिपोर्टर : पवन सिलावट
बरेली । मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सख्ती दिखाते हुए अवैध तरीके से संचालित नशे के कारोबारियों पर सख्त कार्यवाही के निर्देश पुलिस को दिए है । बरेली नगर में रात 11 बजे तक मेडिकल स्टोर्स पर कार्यवाही चलती रही 4 मेडिकल स्टोर रघुवंशी मेडिकल, कृष्णा मेडिकल, आरिफ मेडिकल सहित एक अन्य मेडिकल स्टोर्स पर छापामार कार्यवाही की गई बाकी मेडिकल बन्द कर संचालक भागे स्वाथ्य अमले ने जांच के लिए सभी मेडिकल स्टोर्स से दवाएं एकत्रित की ओर आगे की कार्यवाही के लिए सीएमएचओ को प्रतिवेदन बनाकर भेजने की बात कही आपको बता दे अकेले बरेली नगर आधा सैकड़ा से ज्यादा मेडिकल स्टोर है जिनमे कुछ मेडिकल स्टोर्स पर नशीली दवाएं बेचे जाने की शिकायत भी मिल रही थी लेकिन आज जो छापामार कार्यवाही हुई उसमें नशीली दवाएं तो नही मिली लेकिन कुछ दवाएं ऐसी है। जिन्हें बगैर डॉक्टर के पर्चे के नही दी जा सकती साथ ही स्वाथ्य अमला यह देखकर सकते में है । जितने भी मेडिकल स्टोर है। उनमें फार्मासिस्ट नही है बल्कि दूसरे अन्य लोग दवाएं बेच रहे है। एक तरह से यह भी मरीजो की जान से खिलबाड़ है।



