सीएम शिवराज 21 सितंबर को सिलवानी आएंगे जन आर्शीवाद यात्रा में
यात्रा की तैयारियों को लेकर भाजपा की बैठक सम्पन्न, रोड शो एवं आम सभा होगी
बैठक में सिलवानी जिला बनाने का मुद्दा छाया, सभी ने एक सुर में मांग का समर्थन किया
सिलवानी। आगामी 21 सितंबर को भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा सिलवानी आएगी। पार्टी ने इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी है। रविवार को नगर के अटल बिहारी स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में जन आशीर्वाद यात्रा को लेकर एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें यात्रा की तैयारियों को लेकर समीक्षा की गई है। यात्रा 21 सितंबर को दोपहर 2 बजे सिलवानी नगर में सागर सुल्तानगंज मार्ग से प्रवेश करेगी। यात्रा का स्वागत बजरंग चौराहा पर किया जाएगा।
बैठक को संबोधित करते हुए विधायक प्रतिनिधि विभोर नायक ने कहा कि जन आशीर्वाद यात्रा विधानसभा क्षेत्र में पहुंचकर जनता का आशीर्वाद प्राप्त करेगी। इस दौरान यात्रा में प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के साथ प्रदेश व जिले के जनप्रतिनिधि व संगठन पदाधिकारी मौजूद रहेंगे।
बैठक में मुकेश राय, संतोष जैन एडवोकेड, शालिग्राम सोनी, सलीम काजी, श्याम साहू आदि ने बैठक में जन आशीर्वाद यात्रा एवं स्वागत की तैयारियों की चर्चा के साथ सिलवानी को जिला बनाने की मांग को प्रदेश के संवेदनशील मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के समक्ष रखने की बात कही जिसका सभी ने करतल ध्वनि से स्वागत किया।
बैठक को संबोधित करते हुए मण्डल अध्यक्ष विजय शुक्ला ने कहा कि जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान आम सभा के साथ साथ रोड शो भी होना है। सभा के लिए अच्छी संख्या हेतु संगठन पदाधिकारियों से लक्ष्य साझा किए। उन्होंने कहाकि क्षेत्र के विधायक रामपालसिंह के प्रयासों से सिलवानी को अनेक महत्वपूर्ण योजनाओं का लाभ एवं उपलब्ध्यिां मिली है, क्षेत्र में कृषि मंडी, महाविद्यालय उन्नयन, सीएम राईज स्कूल, सिविल हाॅस्पिटल, आईटीआई काॅलेज, बम्होरी को तहसील एवं नगर पंचायत दर्जा के साथ क्षेत्र में सड़कों का जाल बिछाया गया है। अब क्षेत्र के लोगों की एक ही मांग है कि सिलवानी को जिला बनाये जाये। और मांग को जन आशीर्वाद यात्रा में मुख्यमंत्री के स्वागत के बाद क्षेत्रीय विधाायक रामपालसिंह के नेतृत्व में मुख्समंत्री के समक्ष रखी जाएगी।



