थाना परिसर में विदाई समारोह आयोजित
ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । पुलिस अधीक्षक द्वारा कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए पुलिस जवानों के ट्रांसफर किए गए हैं बेगमगंज थाना से चार पुलिस कर्मियों के तबादले पर समारोह पूर्वक गरिमामयी विदाई पार्टी का आयोजन किया गया। एसडीओपी आलोक श्रीवास्तव और टीआई राजीव उइके की उपस्थिति में चारों पुलिस कर्मीयों को शाल श्रीफल और स्मृति चिन्ह प्रदान कर बिदाई दी गई। इस अवसर पर उनके योगदान और सेवाओं को सराहा गया। तबादले के बाद नए स्थान पर उनकी नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं दी गईं।
स्थानांतरित होने वालों में एसडीओपी कार्यालय में 10 साल सेवा देने वाले शैलेंद्र दांगी को रायसेन, 6 साल 5 माह का कार्यकाल पूरा करने वाले अमित बोहेरे को बेगमगंज से गैरतगंज, कांस्टेबल रामू कुशवाहा के 10 साल से सेवा काल के बाद बाड़ी, एएसआई ग्रेक गोरी कुजूर को कोतवाली रायसेन स्थानांतरित किया गया है।



